जयंती पर याद किए गए गांधी व शास्त्री

समस्तीपुर। जिले भर में गांधी जयंती एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मन

By Edited By: Publish:Fri, 02 Oct 2015 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2015 11:36 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए गांधी व शास्त्री

समस्तीपुर। जिले भर में गांधी जयंती एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया गया। इस क्रम में शाहपुरपटोरी में बेटियों की सुरक्षा तथा वनों को बचाने के संकल्प के साथ गांधी जयंती मनी। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद सभाकक्ष में संकल्प सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ ने की। मुख्य अतिथि मोहीउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक बन्ना लाल ने कहा कि गांधी के आदर्शों को अपना कर ही समाज में शांति व सछ्वाव का माहौल संभव है। कार्यक्रम का संयोकत्व पर्यावरण सेवी सुजीत भगत ने किया। मौके पर डीएसपी रवीश कुमार, डीसीएलआर नीरज कुमार, कृष्ण मुरारी त्रिवेदी, राम भवन चौधरी, शरदेन्दु, गौरीशंकर ¨सह, विशेश्वर ठाकुर, राजेन्द्र ¨सह, अजीत कुमार दास, शशिभूषण सहाय, अनिल कुमार चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

कल्याणपुर, संस : भागीरथपुर स्थित जूट मिल परिसर में न्यू पोपुलर इंग्लिश एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती मनाई। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आर्दशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरवाड़ा के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार पोद्दार एवं प्राचार्य पार्थो कुमार डे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर 400 छात्र-छात्राओं की रैली को रवाना किया। जिन्होंने क्षेत्र में मतदाता जागरुकता अभियान चलाते हुए गांधीजी अमर रहे के नारे दिए। रैली में स्काउट दीपू कुमार, शीला देवी, आलोक कुमार, अजीत कुमार पासवान, अभिषेक कुमार, रंजू देवी, गुंजन ¨सह, सुनीता देवी, अर¨वद कुमार, मो. औजर, संतोष कुमार, अमर कुमार, सुप्रिया, रानी, ज्योति अंशु, सोनम, सिखा, अंजली, छात्र में आदर्श, आयुष, आर्यन, फलक, आलोक, अमन आदि शामिल थे।

हसनपुर, संस: जयंती के अवसर पर बिथान गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सीओ अमृतराज बंधु न माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर रंजीत प्रसाद, संजय कुमार गुप्ता, पवन रजक, शम्भु कुमार, कमलकिशोर ¨सह, गौतम मिश्र, बंटू शर्मा आदि उपस्थित थे। दल¨सहसराय, संस नगर विकास समिति के तत्वाधान में आरएच स्कूल परिसर में महासचिव हरिश्चन्द्र पोद्दार की अध्यक्षता में गांधी जयंती समारोह पूर्वक मनी। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर लोगों ने श्रद्धा सुमन चढ़ाए। मौके पर सुशील सुरेका, राजूरंजन पूर्वे, सुनील कुमार बमबम, अनिल कुमार सोनी, राजकुमार साह, खुर्शीद अहमद मौजूद थे। वहीं बालिका उच्च विद्यालय में एचएम मो. रिजवान अहमद की अध्यक्षता में भी गांधी जयंती मनाई गई। जहां छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। मौके पर शिक्षक उदय प्रकाश सिन्हा, डा. अंजनी कुमार द्विवेदी, मीरा कुमारी, जितेन्द्र ठाकुर आदि मौजूद थे। वीआईपी कॉलनी में सत्यनारायण ¨सह की अध्यक्षता में एक समारोह पूर्वक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिसमें एसएसपी वर्मा, सुशीला देवी, सुनील कुमार ¨सह, मीना वर्मा, अंगद कुमार, आदि मौजूद थे। खानपुर, संस: कांग्रेस कार्यालय में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शिव राम महतो की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की 146 वीं जयंती मनाई। साथ ही उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमरदेव प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती मनाई गई। मौके पर बिनोद कुमार कुशवाहा, रामाशीष सहनी, अयोध्या साह, राम बहादुर झा, चंद्र भूषण प्रसाद, ओम प्रकाश, मनोज कुमार, रामेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष उदगार महतो देवेन्द्र झा, राम नारायण ¨सह, राम प्रताप शर्मा, शिव नंदन राम, सुरेन्द्र राय आदि थे।

पूसारोड, संस : अनुमंडलीय खादीग्रामोद्योग समिति लक्ष्मीनारायणपुरी वैनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती समारोह पूर्वक मनी। अध्यक्षता खादी संस्था के सचिव धीरेंद्र कार्जी ने किया। जहां मौजूद लोगों ने बापू के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उनके प्रिय भजन का गायन किया। इस अवसर पर खादी के सभी वस्तुओं पर खादी के 25 प्रतिशत की विशेष छूट का शुभारंभ किया गया। एक दर्जन महिला कत्तिनों ने 12 घंटे का सूत यज्ञ कार्यक्रम चलाकर बापू को अपनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर दिनेश मिश्र, देव नारायण पांडेय, अरुण कुमार, धनेश्वर महतो, फूलो देवी, इंदू देवी, सीता देवी, चंचला देवी, ढोराही पासवान उपस्थित थे। वहीं प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भी गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने किया।

सरायरंजन, संस.: प्रखंड के अरमौली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनी। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर रजक ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बालक वर्ग में परविन्द कुमार, ¨पक कुमार गुप्ता एवं बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी, रागनी कुमारी, सीता कुमारी, अर्चना कुमारी एवं जूली कुमारी के भाषण सराहनीय रहा। विद्यालय के वरीय शिक्षक अखिलेश ठाकुर ने गांधी एवं शास्त्रीजी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर शिक्षक रघुनाथ साह, रंजन कुमारी, संजय कुमार सिन्हा, भुवनेश्वर प्रसाद, शिव कुमार रजक मौजूद थे।

ताजपुर, संस : स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मौके पर केडी उपाध्याय, एजाज खां, गंगाधर उपाध्याय, गोपाल प्रसाद, श्याम केसरी आदि ने उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प समर्पित किए।

विभूतिपुर, संस : गांधी जयन्ती के अवसर पर छात्रों ने नरहन बाजार की सफाई की। मो. इम्तियाज के नेतृत्व में मो. मुस्ताक, मो. मोईन, मो. कलाम, मो. हाशीम, मो. असलम मो. सद्दाम, मो. दिलशाद, मो. साबिर, मो. विक्की, मो. सलाउद्दीन, मो. सलमान, मो. जिसान, मो. शमशाद इत्यादि ने नरहन गुदरी मोहल्ला शास्त्री चौक सहित पूरे बाजार की सफाई की। वहीं दूसरी ओर यूनिक चिल्ड्रेन्स एकेडमी में गांधी शास्त्री जयन्ती के अवसर पर दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।

chat bot
आपका साथी