अंतर जिला बाइक लूटेरा गिरोह का सदस्य धराया

समस्तीपुर। अंतरजिला बाइक लूटेरे गिरोह के सरगना विकास कुमार राय को विभूतिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय

By Edited By: Publish:Mon, 29 Jun 2015 12:57 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2015 12:57 AM (IST)
अंतर जिला बाइक लूटेरा गिरोह का सदस्य धराया

समस्तीपुर। अंतरजिला बाइक लूटेरे गिरोह के सरगना विकास कुमार राय को विभूतिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कांड संख्या 86/15 सहित कई मामले में तथा मंसूरचक थाने के कई मामले में वांटेड है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि विभूतिपुर थाना काड संख्या 86/15 में श्रवण कुमार साह ने बाइक लूट की एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें मोबाइल एवं गहना भी लूटने की बात कही गई थी। इस मामले का उदभेदन करते हुए विभूतिपुर पुलिस ने पहले ही रामप्रकाश महतो, मुकुल कुमार ठाकुर, रौशन कुमार महतो, परमानंद कुमार एवं प्रमोद कुमार ¨सह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तथा मोटर साइकिल, मोबाइल और गहने भी बरामद कर लिया था। इस कांड का पुलिस के द्वारा पूरी तरह उछ्वेदन कर दिया गया था। इस कांड में रौशन कुमार के साथ विकास कुमार राय भी मुख्य रूप से संलिप्तता थी।

chat bot
आपका साथी