दो पक्षों के मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विभूतिपुर, संस : थानाक्षेत्र के साखमोहन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इ

By Edited By: Publish:Thu, 29 Jan 2015 01:14 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jan 2015 01:14 AM (IST)
दो पक्षों के मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विभूतिपुर, संस : थानाक्षेत्र के साखमोहन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस सिलसिले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला डायन एक्ट एवं छेड़खानी का दर्ज कराया गया है। शांति देवी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में सुमन कुमार उर्फ लाल बाबू, धरमवीर कुमार, अनीता देवी, राजेश राम, महेश राम, श्वेता कुमारी, मुनेसर राम, आशा देवी सभी को आरोपित करते हुए कहा है कि वे लोग उसपर डायन होने का आरोप लगाते हैं। मंगलवार को भी उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घर का खपड़ा फोड़ते हुए उसे कई जगहों पर क्षतिग्रस्त कर दिया है। दूसरा मामला आशा देवी ने दर्ज कराया है। जिसमें दिनेश राम एवं उसकी पत्नी शांति देवी को आरोपित किया है। प्राथमिकी में कहा है कि सभी महिलाएं मिलकर जीविका एवं स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। समूह की सभी महिलाओं ने मिलकर शांति देवी को अध्यक्ष पद से हटा दिया। मंगलवार को शांति देवी का पति दिनेश राम हाथ में मूसर लेकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गया। छेड़खानी भी किया। आंख के उपर दांत काटकर जख्मी कर दिया। मेरी लड़की एवं मेरी गोतनी बचाने आई तो दिनेश राम एवं उसकी पत्नी शांति देवी ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी