जदयू का धरना आज, तैयारियां पूरी

जासं, समस्तीपुर : जदयू प्रदेश नेतृत्व द्वारा सोमवार को आहुत धरना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविव

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 02:26 AM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 02:26 AM (IST)
जदयू का धरना आज, तैयारियां पूरी

जासं, समस्तीपुर : जदयू प्रदेश नेतृत्व द्वारा सोमवार को आहुत धरना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर धरनास्थल का निरीक्षण पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री वैद्यनाथ सहनी, विधायक सह जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना, कौशल सिंह, रामविलास महतो, सुबोध कुमार सिंह, अनस रिजवान, अमर कुमार आदि ने किया। साथ ही इस धरना में अधिकाधिक भागीदारी की भी अपील की।

दलसिंहसराय, संस : रामपुर जलालपूर स्थित पूर्व मंत्री राम लखन महतो के आवासीय परिसर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री रामलखन महतो, विजय शकर पोददार, प्रो. अमरेश कुमार महतो, नन्दू चौधरी, देवभूषण चौधरी, मुखिया अरूण कुमार, अनिल कुमार चौधरी, यशवंत कुमार, संजीव कुमार संजू, पवन पासवान, सच्जन राय, विनोद कुमार दास, संजीव कुमार चौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। बैठक में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया।

chat bot
आपका साथी