मंजू बनी भाकपा पंचायत महिला मोर्चा की अध्यक्ष

By Edited By: Publish:Sun, 09 Feb 2014 08:32 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2014 08:43 PM (IST)
मंजू बनी भाकपा पंचायत महिला मोर्चा की अध्यक्ष

रोसड़ा, संस : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ढरहा शाखा की बैठक रविवार को देव नारायण दास की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से मंजू देवी को पंचायत महिला मोर्चा की अध्यक्षा मनोनीत किया गया। मौके पर उपस्थित प्रदेश परिषद के नेता सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक जारी भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताते हुए पार्टी द्वारा आहूत आंदोलन में अधिकाधिक संख्या भाग लेने का आह्वान किया। बैठक को राम बहादुर दास, गंगा साह, नुजी देवी, जगदीश महतो, जानकी देवी एवं महेंद्र साह आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व शाखा मंत्री द्वारा कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी