राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुश्ती टीम चयनित

सहरसा। औरंगाबाद इंडोर स्टेडियम में 23-24 फरवरी को आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के जिलास्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 07:47 PM (IST)
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के 
लिए कुश्ती टीम चयनित
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुश्ती टीम चयनित

सहरसा। औरंगाबाद इंडोर स्टेडियम में 23-24 फरवरी को आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के जिलास्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर टीम का चयन किया गया। सहरसा कुश्ती संघ द्वारा इसके लिए सहरसा स्टेडियम के बाहरी परिसर महावीर अखाड़ा पर लीग कुश्ती प्रतियोगिता कराया गया। चयनित खिलाड़ी को खेल पदाधिकारी मो. लतीफुर रहमान अंसारी ने प्रमाणपत्र व मेडल सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय चयनित टीम में फ्री स्टाइल बालक में पोलो 57 किलोग्राम, रविन्द्र कुमार 41 किलोग्राम, शांतनु कुमार 65 किलोग्राम, रंजीत कुमार 70 किलोग्राम,बिट्टू कुमार 79 किलोग्राम तथा ग्रीको बालक वर्ग में अमरजीत कुमार 55 किलोग्राम, ब्रजेश कुमार 60 किलोग्राम, कौशल कुमार 65 किलोग्राम, संजीत कुमार 67 किलोग्राम, सिटू कुमार 57 किलोग्राम का चयन किया गया। मौके पर कुश्ती संघ अध्यक्ष, नितेन्द्र सिंह, सचिव हरेन्द्र सिंह मेजर, संरक्षक डा. विजय शंकर, उपाध्यक्ष पी. भाष्कर, संयुक्त सचिव सत्यम कुमार, शशि कुमार, मुक्तेश्वर सिंह, टीम कोच भीम कुमार, अर्जुन कुमार, राणा रंजन, चन्द्रशेखर कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी