दीप पर्व को लेकर विद्युत विभाग सजग

सहरसा: दीपावली को लेकर विद्युत महकमा पूरी तरह सजग है। पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 07:54 PM (IST)
दीप पर्व को लेकर विद्युत विभाग सजग
दीप पर्व को लेकर विद्युत विभाग सजग

सहरसा: दीपावली को लेकर विद्युत महकमा पूरी तरह सजग है। पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युतीय उपकरण को दुरूस्त किया गया है। पर्व के दिन चौबीसों घंटा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी जो किसी भी क्षेत्र विशेष से आने वाले फॉल्ट की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फॉल्ट का निराकरण किया जाएगा। उत्तर बिहार पावर ट्रांसमीशन सहरसा के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जिसका मोबाइल नंबर 9264456421 रहेगा जबकि लैंडलाइन फोन 222364 पर भी विद्युत संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

chat bot
आपका साथी