25 से हड़ताल पर जाएंगे डाकसेवक

सहरसा। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर आठ सूत्री मांगो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Apr 2017 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2017 06:55 PM (IST)
25 से हड़ताल पर जाएंगे डाकसेवक
25 से हड़ताल पर जाएंगे डाकसेवक

सहरसा। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर आठ सूत्री मांगों के समर्थन में 25 अप्रैल 17 से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रमंडलीय सचिव मनोज कुमार यादव ने बताया कि सातवें वेतन आयेाग के सापेक्षिक सिफारिशों को तत्काल लागू करने के लिए आठ सूत्री मांगों के समर्थन में पूरे देश के डाकसेवक हडताल पर रहेंगे। हड़ताल की सफलता के लिए 23 अप्रैल को संघ की आपात बैठक, 24 अप्रैल को मशाल जुलूस एवं 25 अप्रैल को सुबह छह बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हडताल की सफलता को लेकर अमरेन्द्र कुमार अमर, भरत मिश्र, चंचल कुमार, राजेश, विजय कुमार, सतार आलम, शरद, अशोक, ताराकान्त ठाकुर, विनोद मिश्र, रायगीर यादव, नवीन, दिनेश, फारूख, कनकलता, दीपक, संतोष, मुरलीधर, उमेश, संजय, नंदकुमार, संजय आदि जनसंपर्क में जुटे हुए है।

chat bot
आपका साथी