जन्मजात पिछड़े नहीं हैं मोदी : कुश्वाहा

सहरसा। नरेंद्र मोदी ने हमारी सामाजिक न्याय की अवधारणा को तोड़ने का काम किया है। पिछड़ा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 01:55 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:27 AM (IST)
जन्मजात पिछड़े नहीं हैं मोदी : कुश्वाहा
जन्मजात पिछड़े नहीं हैं मोदी : कुश्वाहा

सहरसा। नरेंद्र मोदी ने हमारी सामाजिक न्याय की अवधारणा को तोड़ने का काम किया है। पिछड़ों एवं दलितों के दर्द को समझना मुश्किल है। नरेन्द्र मोदी जन्मजात पिछड़ी जाती के नहीं हैं। गुजरात सरकार ने उन्हें शामिल किया है।

ये बातें काशनगर स्थित मोजी लाल भगत उच्च विद्यालय के मैदान में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी शरद यादव के पक्ष मे एक चुनावी सभा के दौरान कही। कहा हमारा लक्ष्य 40 सीट जीतने का है। हमारी जीत तभी पूरी होगी जब मधेपुरा लोकसभा से शरद यादव की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट में दलित और पिछड़े जाति के एक भी जज नहीं है। अगर होते तो आज दलितों और पिछड़ों को मदद मिलती। हम उसी लड़ाई को लड़ रहे हैं। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी सात सौ जन्म में भी सरकार नही बना पाते यदि राजद का साथ नहीं मिलता। लेकिन उन्होंने ही तेजस्वी को अपमानित करने काम किया। उन्होंने शरद यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि नारा नहीं लगाना है वोट देकर महागठबंधन को जिताना है। सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना ने की। मौके पर जनार्दन मेहता, चंदन कुशवाहा, शशांक सुमन विक्की, जिलाध्यक्ष चंदन बागची, परमानंद सिंह, गौरव सिंह, वीरेन्द्र शेखर, शंभू सिंह, विन्देश्वरी मेहता, अरविद कुशवाहा, मदन साह, मोहन चौधरी, आजाद किशोर बबलू, विनोद सिंह, रवि रंजन, मो फरीद, घनश्याम कुशवाहा, विनय मुखिया सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी