Pappu Yadav: 'नागरिकता संशोधन कानून से...', CAA पर पप्पू यादव का सबसे अलग स्टैंड; बताया 'नफा-नुकसान'

पप्पू यादव ने कहा कि सीएए संविधान के मुताबिक पहले से लागू है। संसद में यह कानून 2019 में पारित किया गया और राष्ट्रपति ने भी इसे 12 दिसंबर को मंजूरी दे दी। सीएए कानून ऐसा कानून है जिसके तहत दिसंबर 2014 से पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान बंगलादेश एवं अफगानिस्तान से भारत आने वाले अल्पसंख्यकों हिंदू सिख बौद्ध जैन पारसी और ईसाई को भारत की नागरिकता दी जाएगी।

By Kundan Singh Edited By: Rajat Mourya Publish:Tue, 12 Mar 2024 08:06 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2024 08:06 PM (IST)
Pappu Yadav: 'नागरिकता संशोधन कानून से...', CAA पर पप्पू यादव का सबसे अलग स्टैंड; बताया 'नफा-नुकसान'
'नागरिकता संशोधन कानून से...', CAA पर पप्पू यादव का सबसे अलग स्टैंड; बताया 'नफा-नुकसान'

जागरण संवाददाता, सहरसा। जाप सु्प्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से किसी को नफा या नुकसान नहीं होने वाला है। मंगलवार को व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीएए से मुस्लिम समुदाय के लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि सीएए संविधान के मुताबिक पहले से लागू है। संसद में यह कानून 2019 में पारित किया गया और राष्ट्रपति ने भी इसे 12 दिसंबर को मंजूरी दे दी। सीएए कानून ऐसा कानून है जिसके तहत दिसंबर 2014 से पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान से भारत आने वाले अल्पसंख्यकों, हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई को भारत की नागरिकता इस कानून के तहत दी जाएगी।

'कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा'

उन्होंने कहा कि नागरिकता पाने के लिए आवेदकों से किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। पात्र विस्थापितों को सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन करना होगा। जिसके बाद गृह मंत्रालय आवेदन की जांच करेगा और आवेदक को नागरिकता जारी कर दी जाएगी।

भाजपा ने चला दांव

उन्होंने कहा कि यह भाजपा का दांव है। पहले अयोध्या उसके बाद इस दांव को चुनाव के कारण खेला गया है। परंतु इससे भाजपा को कोई फायदा नहीं होने वाला हे। कांग्रेस नेताओं के भरोसे अब भाजपा चल रही है। सभी को भाजपा अपने में शामिल कर रही है। जबकि भाजपा को आगे बढ़ाने वाले नेताओं को दरकिनार कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए गाली देने वालों को भी गले लगाने के लिए भाजपा तैयार है। उन्होंने बिहार के सत्ता से लेकर सूबे व यूपी के अन्य नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा 200 पर सिमट जाएगी।

मौके पर जाप जिलाध्यक्ष रंजन यादव, पूर्व पार्षद शशि यादव, कमलेश्वरी यादव, समीर पाठक, नरेश निराला, जीतेंद्र भगत, दीपक कुमार, कपिलदेव यादव समेत अन्य मौजूद थे। पूर्व सांसद शाहपुर के शंभू यादव के पुत्र की हत्या की जानकारी मिलने पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav ने CAA के लागू होते ही ये क्या बोल दिया, अब फिर खड़ा होगा सियासी बवाल!

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने रख दी एक और डिमांड, क्या मोदी-नीतीश को होगी मंजूर?

chat bot
आपका साथी