हटाए जाएंगे निष्क्रिय पंचायत अध्यक्ष

सहरसा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोजपा एवं दलित सेना की एक बैठक गुरूवार को नोरिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 01:14 AM (IST)
हटाए जाएंगे निष्क्रिय पंचायत अध्यक्ष
हटाए जाएंगे निष्क्रिय पंचायत अध्यक्ष

सहरसा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोजपा एवं दलित सेना की एक बैठक गुरूवार को नोरियार धर्मशाला में हुई। इस बैठक में संगठन की समीक्षा हुई। निष्क्रिय पंचायत अध्यक्ष को हटाने तथा नए पंचायत अध्यक्ष को रखने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कार्यकत्र्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मधेपुरा संसदीय सीट पर पार्टी द्वारा अपना दावा प्रस्तुत करे।

जिलाध्यक्ष आशुतोष झा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि इस सीट पर विशेष प्रत्याशी देते हुए अपना दावा दिया जाना चाहिए। बैठक में किसानों की समस्या पर चर्चा की गयी। इसमें सरकार से सहरसा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गयी। बैठक का संचालन राम विनय पासवान ने किया। जबकि बैठक में कहरा प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिनाथ झा, साहेब पासवान, सुनील ¨सह, कर्मलाल पासवान, सुकन पासवान, आलोक भारती, सीत पासवान, गौरी शंकर,अजीत पासवान, रंजीत ¨सह, रमजानी, संजय यादव, कुमार मौलेश ¨सह, विजय पासवान, रणधीर ¨सह सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी