समस्याओं के समाधान को जन जागरूकता अभियान चलाएगा नवनिर्माण मंच

संसू, सहरसा : शुक्रवार को जिले की समस्याओं को ध्यान में रखकर नव निर्माण मंच द्वारा संजय कुमार उर्फ ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Dec 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 25 Dec 2021 07:00 PM (IST)
समस्याओं के समाधान को जन जागरूकता अभियान चलाएगा नवनिर्माण मंच
समस्याओं के समाधान को जन जागरूकता अभियान चलाएगा नवनिर्माण मंच

संसू, सहरसा : शुक्रवार को जिले की समस्याओं को ध्यान में रखकर नव निर्माण मंच द्वारा संजय कुमार उर्फ लल्लू झा की अध्यक्षता में सहरसा परिसद में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सहरसा को समस्या मुक्त बनाने के लिए आगामी दो जनवरी से जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसका नेतृत्व पूर्व विधायक किशोर कुमार करेंगे।

इस बारे में लल्लू झा ने बताया कि किसानों के लिए खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं शहर में जाम की समस्या गंभीर है। जलजमाव की समस्या का निदान अब तक नहीं हो पाया। इसके अलावा कोरोना के तीसरे लहर ने दस्तक दे दी है, लेकिन आज तक आक्सीजन प्लांट चालू नहीं हुआ है।

सड़क के अतिक्रमण की समस्या, चिकित्सा व्यवस्था की समस्या, उच्च शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा की समस्या के साथ भ्रष्टाचार एवं महंगाई चरम पर व्याप्त है। इन समस्याओं के निदान हेतु दो जनवरी से जन जागरण अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में संपर्क अभियान एवं सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक ओवरब्रिज निर्माण हेतु व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अवकाश प्राप्त शिक्षक कमलेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि लोग कष्ट में है ,जनता का सुननेवाला कोई नहीं है,सब आपकी और टकटकी लगा देख रहा है आप संघर्ष छेड़िए । बैठक में सर्वसम्मति से नव निर्माण मंच का नगर संयोजक प्रो. नवनीत सिंह को बनाया गया। बैठक में उपस्थित त्रिभुवन सिंह, विक्रम कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार गुंजन ,ब्रजकिशोर सिंह ,अभिजीत आनंद, संजीव कुमार सिंह, कन्हैया सिंह ,पंकज कुमार, चंदन कुमार यादव, दीपक पोद्दार, सूरज प्रजापति, मुकेश सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी