कोसी बराज के मेंटेनेंस पर खर्च होंगे 1.67 करोड़ रुपये

सहरसा। नेपाल के बराह क्षेत्र से उतरने वाली कोसी नदी के जलस्त्राव नियंत्रित करने के लिए वीरपुर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jun 2018 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jun 2018 05:43 PM (IST)
कोसी बराज के मेंटेनेंस पर खर्च होंगे 1.67 करोड़ रुपये
कोसी बराज के मेंटेनेंस पर खर्च होंगे 1.67 करोड़ रुपये

सहरसा। नेपाल के बराह क्षेत्र से उतरने वाली कोसी नदी के जलस्त्राव नियंत्रित करने के लिए वीरपुर में बने बराज का मेंटेनेंस कराएगी सरकार। बराज के रंगरोगन के साथ-साथ दाएं तथा दाएं भाग में बने गाइड बांध की सड़क के नवीनीकरण पर सरकार एक करोड़ 67 लाख की राशि खर्च करेगी। जल संसाधन विभाग ने इस कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जर्जर थी गाइड बांध की सड़क बताया जाता है कि गाइड बांध की सड़क वर्षों से जर्जर हालत में थी। सड़क पर दर्जनों स्थान पर एक से डेढ़ फीट का गड्ढा बना हुआ था। कई बार स्थानीय विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्यालय को रिपोर्ट किए जाने के बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। बैराज की रे¨लग की मरम्मत एवं रंगरोगन का कार्य किया जाएगा। इसके साथ दाएं और बाएं गाइड बांध सड़क का नवीकरण भी किया जाएगा। दाएं गाइड बांध का के गोलघर का मेंटेनेंस भी किया जाएगा। इसी गोलघर से बराज पर विभागीय अधिकारी व अभियंता नजर रखते हैं। क्या है कोसी बराज

कोसी नदी पर 1958 एवं 1962 के बीच वीरपुर में बराज बना। भारत-नेपाल सीमा पर यह नेपाल के भाग में स्थित है। यहा नदी के बहाव को नियंत्रित कर नदी एवं नहरों में छोड़ी जाती है। यहां पानी को 52 फाटक के सहारे नियंत्रित किया जाता है । कोट बराज की पें¨टग व सड़क के नवीनीकरण कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। -विजय कुमार ¨सह,

कार्यपालक अभियंता

शीर्ष कार्य प्रमंडल, वीरपुर

chat bot
आपका साथी