141 जीविका समूहों के बीच दो करोड़ 67 लाख का ऋण वितरित

सहरसा। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित शिविर में मिशन सौ करोड़ अभियान के तह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:16 PM (IST)
141 जीविका समूहों के बीच दो 
करोड़ 67 लाख का ऋण वितरित
141 जीविका समूहों के बीच दो करोड़ 67 लाख का ऋण वितरित

सहरसा। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित शिविर में मिशन सौ करोड़ अभियान के तहत जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. असगर अली की अध्यक्षता एवं जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक नूतन कुमारी के संचालन में संपन्न ऋण वितरण शिविर में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न बैंकों द्वारा 141 जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच दो करोड़ 67 लाख ऋण वितरण किया गया। मिशन सौ करोड़ अभियान के तहत एसबीआइ अगवानपुर की शाखा द्वारा 21, एसबीआइ बारा शाखा द्वारा 08, एसबीआइ पंचगछिया शाखा द्वारा 42, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सत्तर शाखा द्वारा 42 एवं बैंक ऑफ इंडिया आरण शाखा द्वारा 28 जीविका स्वयं सहायता समूह के बीच ऋण वितरण किया गया।

इस मौके पर एसबीआई शाखा अगवानपुर के शाखा प्रबंधक विनोद पासवान, बारा के शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार पंकज, पंचगछिया शाखा के शाखा प्रबंधक श्रीनिवास नारायण एवं सत्तर शाखा के शाखा प्रबंधक हरे राम साफी ने बैंक से लिए गए ऋण राशि के दुरुपयोग नहीं करने की सलाह दी। शिविर में क्षेत्रीय समन्वयक राजू कुमार सतीश कुमार, बंदना कुमारी, सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी, डोली कुमारी, रिकू कुमारी समेत दर्जनों जीविका दीदी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी