दीपावली और छठ की भीड़ को ले ना हों परेशान, सहरसा-नई दिल्ली के लिए ये हैं विशेष ट्रेनें

दीपावली और छठ में अगर आपको नई दिल्ली से सहरसा आना हो तो परेशान ना हों, रेलवे ने नई दिल्ली से सहरसा और सहरसा से नई दिल्ली के लिए दो जोड़ी ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 10:01 AM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 01:13 PM (IST)
दीपावली और छठ की भीड़ को ले ना हों परेशान, सहरसा-नई दिल्ली के लिए ये हैं विशेष ट्रेनें
दीपावली और छठ की भीड़ को ले ना हों परेशान, सहरसा-नई दिल्ली के लिए ये हैं विशेष ट्रेनें

सहरसा [जेएनएन]। पूर्व मध्य रेलवे ने दीपावली व छठ को लेकर बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर सहरसा और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। सहरसा-दिल्ली-सहरसा विशेष ट्रेन दिल्ली से 16 एवं 20 नवंबर को सहरसा के लिए खुलेगी। सहरसा से यही ट्रेन 18 एवं 22 नवंबर को चलाई जाएगी। 

सहरसा-दिल्ली-सहरसा स्पेशल सहरसा से रात के 9:35 बजे खुलेगी। यह विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन दिल्ली रात में दो बजे पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से यह स्पेशल सुबह चार बजे सहरसा के लिए खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस स्पेशल में दो एसएलआर बोगियों सहित 18 कोच रहेंगे। इनमें 16 बोगियां सामान्य होंगी। 

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

सहरसा से दिल्ली के बीच चलनेवाली स्पेशल ट्रेन सहरसा से खुलकर सिमरबख्तियारपुर, मानसी, खगडिय़ा, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरंगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, पनियाहा, गौरखपुर, बस्ती, गौंडा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह इसी रूट से सहरसा आएगी।

chat bot
आपका साथी