मुख्यमंत्री ने तिलावे नदी के जीर्णोद्धार के लिए त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

संस सहरसा बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए अधिकारियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी स्तर पर बाढ़ पूर्व तैयारी किए जाने की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 06:49 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने तिलावे नदी के जीर्णोद्धार 
के लिए त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने तिलावे नदी के जीर्णोद्धार के लिए त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

संस, सहरसा: बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए अधिकारियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी स्तर पर बाढ़ पूर्व तैयारी किए जाने की जानकारी दी। साथ ही शहर की जलनिकासी के संबंध में डीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय से पूरब स्थित तिलावे नदी मृत अवस्था में है। इसके जीर्णोद्धार हेतु जलसंसाधन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। राज्यस्तर से टीम भी इसका मुआयना कर गई है। बताया कि इस तालाब के जीर्णोद्धार से जहां इलाके के किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा, वहीं संप हाउस के माध्यम से शहर के जल को भी उसके गिराया जाएगा। कहा कि इससे सहरसा जिला मुख्यालय समेत तीन चार प्रखंडों को भी काफी फायदा होगा। जीर्णोद्धार के बाद इस नदी में सालोभर पानी भी मौजूद रहेगा, जिससे कृषक व पशुपालक भी लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री से इस प्रयास की सराहना करते हुए जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को त्वरित पहल करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि शहर के जिन वार्डों में नाला का निर्माण नहीं हुआ है, उसके लिए वुडको के माध्यम से नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।

बाढ़ पूर्व तैयारी के क्रम में डीएम ने तटबंधों की सुरक्षा, बाढ़ आने पर आश्रय स्थल, सहाय्य कार्य हेतु की गई तैयारी की जानकारी दी। बताया कि मानव व पशु की दवा के अलावा सर्पदंश की दवा का प्रबंध कर लिया गया है। आश्रय स्थल पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था कर ली गई है। राहत एवं सामुदायिक कीचेन के लिए भी व्यवस्था का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर एसपी लिपि सिंह, अपर समाहर्ता विनय कुमार मंडल समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी