मुखिया हत्याकांड में भाई को उम्रकैद

सहरसा । वर्ष 2003 में सौरबाजार प्रखंड के सुहथ पंचायत के तत्कालीन मुखिया राम प्रसाद यादव की गो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 12:57 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 12:57 AM (IST)
मुखिया हत्याकांड में भाई को उम्रकैद
मुखिया हत्याकांड में भाई को उम्रकैद

सहरसा । वर्ष 2003 में सौरबाजार प्रखंड के सुहथ पंचायत के तत्कालीन मुखिया राम प्रसाद यादव की गोली मार हत्या उसके सगे भाई श्रीप्रसाद राय ने कर दी थी। इस गोलीबारी में तत्कालीन मुखिया के बड़े पुत्र राजकुमार राय की रीढ़ में गोली लगी थी। इस घटना में जख्मी मुखिया पुत्र आज तक जीवन व मौत से जूझ रहा है। इस जघन्य हत्याकांड में मुखिया के भाई श्रीप्रसाद राय को फास्ट ट्रैक के पीठासीन पदाधिकारी हृदयदयाल पटेल ने उम्रकैद की सजा मुकर्रर की। जबकि मुखिया के भतीजे रौशन कुमार को दस साल की सजा सुनाई गयी है। दोनों पिता-पुत्र को आ‌र्म्स एक्ट के तहत सजा मुकर्रर की गयी है तथा 15 हजार-15 हजार जुर्माना देने नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा सुनाई है। इस मामले में एक आरोपी कृष्ण कुमार यादव को पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। मामले के दो आरोपी संजय यादव व नरेश यादव निर्णय सुनने की तिथि को न्यायालय से गायब हो गए थे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए कुर्की-जब्ती जारी किया गया है। मामले में चार आरोपी सत्य नारायण यादव उर्फ सत्तो यादव, यदुनंदन यादव, दिनेश यादव एवं अमरेंद्र कुमार राय को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया है। जबकि एक आरोपी सुभाष यादव का विचारण न्यायालय में चल रहा है। इस मामले के विचारण के दौरान घटना के सूचक चश्मदीद संजय यादव के हत्या का प्रयास किया गया था जिसके लिए सदर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामले में पूर्व लोक अभियोजक सह वरीय अधिवक्ता श्याम कुमार दास व अपर लोक अभियोजक अभिषेक मिश्रा ने अभियोजन की तरफ से बहस में हिस्सा लिया था। उल्लेखनीय है कि घटना की प्राथमिकी मृतक मुखिया के छोटे पुत्र संजय कुमार राय द्वारा सौरबाजार थाना में दर्ज करायी गयी थी। प्राथमिकी में कहा गया था कि 17 अक्टूबर 2003 को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे तत्कालीन मुखिया अपने बड़े पुत्र राजकुमार के साथ मोटरसाइकिल से प्रखंड कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान नवटोलिया गबी के पास ईंख के खेत में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने मुखिया व उसके पुत्र पर फाय¨रग शुरू कर दी। दोनों पिता-पुत्र भागने लगे। धान के खेत में मुखिया व उसके पुत्र को गोली लगी। जिसमें मुखिया की मौत मौके पर हो गयी। हमलावर दोनों को मृत समझ कर भाग निकले।

chat bot
आपका साथी