रात में डीएम करते रहे शहर का निरीक्षण

सहरसा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर शाम सात बजे के बाद ही दुकानें बंद होने से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:54 PM (IST)
रात में डीएम करते रहे शहर का निरीक्षण
रात में डीएम करते रहे शहर का निरीक्षण

सहरसा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर शाम सात बजे के बाद ही दुकानें बंद होने से शहर का आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। लोग भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण केा लेकर शाम सात बजे के बाद घरों में ही बंद हो जाते है। शाम सात बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया। गिनती के ही लोग सड़कों पर दिखाई देते है। सड़क पर लोगों की आवाजाही कम हो जाती है। वाहनों की भी आवाजाही कम हो गयी है। रविवार की रात को ही जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शहर का जायजा लिया तो सात बजे के बाद शत प्रतिशत दुकानें बंद ही रही। कहीं-कहीं होटल, रेस्टोरेंट आदि खुला रहा। जिलाधिकारी ने शहर के शंकर चौक, महावीर चौक, रिफ्यूजी कॉलोनी चौक आदि जगहों पर बंद पड़ी दुकानों का जायजा लिया साथ ही मौजूद सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा को शाम सात बजे के बाद दुकानों केा शत प्रतिशत बंद रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ना जरूरी है। इसीलिए शाम सात बजे के बाद अनावश्यक लोग बाहर न निकलें और दिन में भी भीड़ से बचें और बिना मास्क के न घूमें। --------------------

शहर में चला मास्क चेकिग अभियान

सोमवार को शहर में चार बजे से शाम छह बजे तक मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। शहर के थाना चौक, शंकर चौक सहित अन्य जगहों पर मास्क चेकिग अभियान चला। शहर के थाना चौक पर सदर एसडीओ शंभूनाथ झा की मौजूदगी में कई लोगों से मास्क के लिए जुर्माना काटा गया। जुर्माना वसूलने में यातायात प्रभारी नागेंद्र राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी