ग्रिड निर्माण होने से क्षेत्र में खुल सकती है कई इंडस्ट्री

सहरसा। सिहौल में बनने वाले पावरग्रिड निर्माण की शिलान्यास होते ही दिल्ली में अपनी इंडस्ट्रीज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 12:19 AM (IST)
ग्रिड निर्माण होने से क्षेत्र में खुल सकती है कई इंडस्ट्री
ग्रिड निर्माण होने से क्षेत्र में खुल सकती है कई इंडस्ट्री

सहरसा। सिहौल में बनने वाले पावरग्रिड निर्माण की शिलान्यास होते ही दिल्ली में अपनी इंडस्ट्रीज एवं फैक्ट्री चला रहे लोगों में अपने इलाके में भी फैक्ट्री व इंडस्ट्रीज खोलने की भावन जागृत हुई है। ग्रिड निर्माण की जानकारी मिलते ही विदेशों एवं अन्य प्रदेशों मे इस क्षेत्र के लोगों द्वारा चलाए जा रहे इंडस्ट्री के संचालक अब अपने क्षेत्रों मे भी इंडस्ट्री चलाने का योजना बना रहे हैं। वहीं पुरीख में सिल्वर पेपर प्लेट एवं थर्मोकोल प्लेट प्लांट स्थापित करने का कार्य भी शुरु हो गया है।

....

ग्रिड निर्माण के बाद ये बना सकते हैं इंडस्ट्री

......

सिहौल में पावरग्रिड निर्माण की प्रक्रिया जारी होते ही दोरमा निवासी अमित झा आस्ट्रेलिया से आकर पुरीख मे अपना सिल्वर पेपर प्लेट और थर्मोकोल प्लेट प्लांट स्थापित करने में जुट गए हैं। उनके अनुसार फैक्ट्री को कम से कम 22 घंटे बिजली की आपूर्ति अनिवार्य हो जाती है। ग्रिड निर्माण होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपना प्लांट अपने इलाके में स्थापित करने का कार्य भी शुरू कर दिया है।

दिल्ली में अपनी प्लास्टिक फैक्ट्री चलाने वाले बिहरा निवासी अजय कुमार ने बताया कि अगर चौबीस घंटे बिजली की समुचित व्यवस्था बिजली विभाग द्वारा कर दी जाय तो मैं अपनी फैक्ट्री सहरसा में भी स्थापित कर सकता हूँ। अजय ने दूरभाष पर जानकारी दी कि अभी मेरी फैक्ट्री दिल्ली में अजय मेटल फिनि¨सग इंडस्ट्रीज 106 ओखला ईस्ट मार्ग, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, न्यू दिल्ली, 110020 संचालित है। मेरी फैक्ट्री द्वारा प्लास्टिक का उत्पादन किया जाता है। जिससे विभिन्न वस्तुओं में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का काम होता है। उन्होंने बताया कि पावरग्रिड निर्माण होने के बाद अपने इलाके में प्लांट लगाने से समाज के बीच रह स्थानीय लोगों को बेहतर लाभान्वित करने का अवसर भी प्रदान होगा।

संजय वायर नेल्स मे¨कग, इंडस्ट्रीज बदरपुर, नियर बीपी ¨सह कैम्प, न्यू दिल्ली के संचालक बिहरा निवासी संजय राय ने बताया कि अगर समुचित बिजली उपलब्ध हो एवं इंडस्ट्रीज को बिहार सरकार से सुरक्षा प्रदान किया जाए तो अपने जिले में ही कील के इंडस्ट्रीज को स्थापित करने की योजना बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि सहरसा में इंडस्ट्री के लिए सुरक्षा व्यवस्था एवं 24 घंटे पर्याप्त बिजली सुविधा उपलब्ध होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जब दिल्ली में सुरक्षित तरीके से अपना इंडस्ट्रीज चला रहे हैं तो अपने घर में इंडस्ट्रीज स्थापित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन बिजली एवं सुरक्षा को ज्यादा महत्वपूर्ण बताया।

chat bot
आपका साथी