जदयू की बैठक में संगठन पर चर्चा

सहरसा। आंबेडकर चौक बलुआहा पस्तवार के समीप स्थित शिक्षक संघ भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 11:08 PM (IST)
जदयू की बैठक में संगठन पर चर्चा
जदयू की बैठक में संगठन पर चर्चा

सहरसा। आंबेडकर चौक बलुआहा पस्तवार के समीप स्थित शिक्षक संघ भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देने को कहा। उन्होंने बिहार में शराबबंदी के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर लोगों को इसके फायदे बताने सहित मुख्यमंत्री द्वारा स्मार्ट गांव निर्माण हेतु चलाए जाने वाले सात निश्चय योजना के क्रियान्वय पर जोर दिए जाने की बात पर चर्चा की गई।

बैठक में महिषी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजकुमार साह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सात निश्चय योजना को मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए आम लोगों को जानकारी देने की बात कही। पूर्व प्रदेश महासचिव इस्तियाक खां ने घर-घर जाकर शराबबंदी के फायदे बतलाने पर जोर दिए जाने की बात कही ताकि आगामी चुनाव पार्टी को इसका फायदा मिल सके। इस दौरान मंगेश यादव, नरेश कुमार, विनय ठाकुर, महेन्द्र राय, मो. फिरोज, राजकुमार ¨सह, प्रमोद सादा, अरुण कुमार, अवधेश चौधरी, प्रहलाद साह सहित अनय उपस्थित होकर बैठक में अपने-अपने विचार प्रकट किए।

chat bot
आपका साथी