थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

सहरसा। दशहरा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। ब

By Edited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 06:26 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 06:26 PM (IST)
थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

सहरसा। दशहरा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में लोगों ने दशहरा एवं मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में अन्य वर्षों की तरह इस बार भी मनाने का निर्णय लिया। बैठक में कहा गया कि दोनों पर्व में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दशहरा के मौके पर मेला लगाने वाले लोगों को अनुमंडल से लाइसेंस लेना होगा। जिसके लिए आवेदन थाना में पहले ही जमा करना होगा। इसी तरह मुहर्रम के लिए भी लाईसेंस लेना अनिवार्य होगा। बैठक में सीओ रमेश कुमार, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरूण कुमार ¨सह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. गफार खां, सांसद प्रतिनिधि मो. ईसलाम समेत दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी