चे¨कग अभियान में 16 धराये

जासं, सहरसा। पूर्व मध्य रेल के रेल सुरक्षा बल के कमांडेट कुमार निशांत के निर्देश पर चलाए गए चे¨कग

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 06:30 PM (IST)
चे¨कग अभियान में 16 धराये

जासं, सहरसा। पूर्व मध्य रेल के रेल सुरक्षा बल के कमांडेट कुमार निशांत के निर्देश पर चलाए गए चे¨कग अभियान के दौरान सहरसा रेलवे स्टेशन पर 16 लोगों को पकड़ा गया। जिसमें से 6 को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पकड़े गये लोगों से 3415 रूपये जुर्माना की राशि वसूली गई।

रेल सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को 55566 पैंसेंजर ट्रेन एवं 52323 इंटरसिटी ट्रेन के इंजन पर चढ़करयात्रा करनेवाले 5 यात्रियों को पकड़ा गया। वहीं एक बिना टिकट यात्री, बिना बुक कराये सामान ले जा रहे 2 यात्रियों को, अवैध रूप से घूम रहे एक साइकिल सवार एवं 55553 पैंसेजर ट्रेन में एक अवैध भेंडर को पकड़ा गया। इससे एक दिन पहले ध्रुमपान करते 6 लोगों को पकड़ा गया था। जिसमें से 10 यात्रियों से 3415 रूपये जुर्माना वसूला गया। शेष 6 यात्रियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

chat bot
आपका साथी