पोलियो का संदिग्ध केस मिला

सहरसा, जासं : जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के घीना निवासी एक पांच वर्षीय बालक में पोलियो का संदिग्ध केस

By Edited By: Publish:Tue, 24 Mar 2015 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2015 01:00 AM (IST)
पोलियो का संदिग्ध केस मिला

सहरसा, जासं : जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के घीना निवासी एक पांच वर्षीय बालक में पोलियो का संदिग्ध केस मिला है। जानकारी के अनुसार घीना निवासी बालक अंशु कुमार रविवार की शाम खेल रहा था इसी दौरान गिर गया। जिसके बाद उसका दोनों पैर काम नहीं कर रहा था। परिजनों ने चिकित्सकों को दिखाया। लेकिन सुधार नहीं होने के बाद पोलियो का संदिग्ध मामला माना गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. संजय कुमार ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बच्चे के स्टूल को टेस्ट के लिए लखनउ भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी