आज से सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे बंदी

सहरसा, जासं: जेल प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैया व विचाराधीन बंदी बिजली यादव को नियम के विरुद्ध पूर्णि

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 06:50 PM (IST)
आज से सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे बंदी

सहरसा, जासं: जेल प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैया व विचाराधीन बंदी बिजली यादव को नियम के विरुद्ध पूर्णिया केन्द्रीय कारा भेजे जाने के विरोध में सहरसा मंडल कारा के बंदी सोमवार से न्यायालय सामूहिक हड़ताल करेंगे। बंदियों द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

उल्लेखनीय है कि बिजली यादव के एक केस का ट्रायल सहरसा न्यायालय में चल रहा है। बावजूद उसके श्री यादव को दूसरे जेल में भेज दिया गया। जिससे जेल के बंदी आक्रोशित हैं। बंदियों ने मांगों की पूर्ति नहीं होने पर भूख हड़ताल की भी चेतावनी दिया है।

chat bot
आपका साथी