अवैध संबंध का किया विरोध तो पति ने कर दी पिटाई, पत्नी ने लगा ली आग

प्रेमी प्रेमिका ने लव मैरिज की, शादी के बाद पति के अवैध संबंध का पता चलते ही पत्नी ने नाराजगी जाहिर की तो उसकी पिटाई कर दी। नाराज पत्नी ने अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 23 Sep 2017 12:43 PM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 10:53 PM (IST)
अवैध संबंध का किया विरोध तो पति ने कर दी पिटाई, पत्नी ने लगा ली आग
अवैध संबंध का किया विरोध तो पति ने कर दी पिटाई, पत्नी ने लगा ली आग

रोहतास [जेएनएन]। प्रेमी और प्रेमिका ने प्रेम विवाह किया लेकिन कुछ दिन ही बीते थे कि दोनों के बीच कोई और आ गई और पति उसके साथ बिजी रहने लगा। यह बात पत्नी को नागवार गुजरने लगी। वह पति को एेसा करने से मना करती थी, लेकिन पति उसकी बात से नाराज होता था और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी करता था। 

एक दिन पत्नी ने  पति के अवैध संबंधों और प्रताड़नाओं से तंग आकर बदन पर केरोसिन तेल छिड़का और आग लगा ली, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गुरूवार देर रात की है। अस्सी प्रतिशत जलने के बाद महिला को इलाज के लिए कोचस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 

पति-पत्नी में हुई थी तू-तू, मैं-मैं

घटना सासाराम जिले के कोचस प्रखंड की है। घटना उस समय घटी। जब मानती देवी नामक उक्त विवाहिता राकेश साह के देर रात घर लौटने के बाद तू-तू मै मै हुई। कहा तो यह भी जाता है कि पति ने उसे बुरी तरह से पीटा था। उसके बाद वह भागकर दूसरे कमरे में गई। जहां डब्बे में रखे केरोसिन तेल को बदन पर छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया।

अस्पताल में हो गई मौत

जब तक घर वाले दौड़ कर बचाने जाते तब तक मानती अस्सी प्रतिशत जल चुकी थी। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने कोचस के लिए रेफर किया। अस्पताल पहुंचते हीं उसकी मौत हो गई।

तीन साल पहले मानती और राकेश ने किया था लव मैरिज

धनसोई की चकिया गांव की मानती और दैदहां के राकेश ने तीन साल पूर्व लव मैरेज किया था। उसके बाद से मानती दैदहां में रह रही थी। राकेश के मां ने बताया है कि गुरुवार की देर रात मोबाइल फोन में किसी दूसरी लड़की की तस्वीर होने पर दोनों के बीच तनाव बढ़ा था।

मृतका के परिनजनों ने कहा- दहेज के लिए मार डाला

मृत विवाहिता मानती के पिता महेंद्र साह ने पति ,सास व ससुर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दहेज मांगने का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी बेटी हमेशा टेलीफोन पर जानकारी देती थी कि ससुराल कभी टेलीविजन तो कभी दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों को लेकर प्रताड़ित करते हैं।

हालांकि कोचस थानाध्यक्ष सतीष कुमार ने बताया है कि मृतका के मौत के पूर्व बयान और उसके पिता के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर जांच चल रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

chat bot
आपका साथी