भाजपा नेता राजेंद्र सिंह का जिले में प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह को पार्टी में पुन शामिल होने के बाद रोहतास जिला में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उनका जगह-जगह स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 11:44 PM (IST)
भाजपा नेता राजेंद्र सिंह का जिले में प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत
भाजपा नेता राजेंद्र सिंह का जिले में प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह को पार्टी में पुन: शामिल होने के बाद रोहतास जिला में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस क्रम में पार्टी के जिला कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन कर कार्यकर्ताओं की बैठक भी की गई।

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता और जिला महामंत्री विजय सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में राजेन्द्र सिंह ने कहा कि वे 14 माह पार्टी से बाहर रहकर जो मानसिक कष्ट सहा वो सभी कष्ट आप सभी कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित होकर दूर हो गए। मैं एक भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में काम करते हुए पार्टी को हर संभव आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे।

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन एवम स्वागत किया गया।

बैठक में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जिला महामंत्री विजय सिंह, शशिभूषण प्रसाद, राकेश सिंह, सुधीर सिंह, गंधाजी, नगर अध्यक्ष डा.शिवनाथ, शिवसागर अध्यक्ष संतोष पांडेय, पंकज सिंह, प्रभाकर तिवारी, अभिषेक सिंह,डा. विनोद सिंह उज्जैन, जीएन लाल, संध्या श्रीवास्तव, गीता पांडेय, सत्यनारायण पासवान, सुधीर चंद्रवंसी,विवेक सिंह, मृत्युंजय शुक्ल, रामायण पासवान, कमलेश सिंह, गुप्तेश्वर गुप्ता, उमेश पांडेय, धीरज तिवारी,गुप्तेश्वर चंद्रवंसी,सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं डेहरी में भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह की अध्यक्षता में कोल डिपो में अभिनंदन समारोह का आयोजन कर राजेंद्र सिंह को अंगवस्त्र व फूलमाला देकर स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशु सिंह, कमलेश सिंह, बबल कश्यप, प्रकाश गोस्वामी, नवीन नटराज, गौतम संजय सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडेय, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार, निर्दोष पांडेय, चंदन चौबे, हरेंद्र हरियाली समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी