विजय सिन्हा बने प्रभारी सिविल सर्जन

रोहतास। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रभारी सिविल सर्जन का प्रभ

By Edited By: Publish:Wed, 16 Dec 2015 07:38 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2015 07:38 PM (IST)
विजय सिन्हा बने प्रभारी सिविल सर्जन

रोहतास। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रभारी सिविल सर्जन का प्रभार लिया। डीएम अनिमेष पराशर ने श्री सिन्हा को सिविल सर्जन का प्रभार देने संबंधी पत्र निर्गत किया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों ने माला पहना उनका स्वागत किया।

नए सिविल सर्जन ने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता व सूचिता पहली प्राथमिकता होगी। स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करूंगा। गौरतलब है कि निगरानी द्वारा मंगलवार को प्रभारी सीएस डा. जयशंकर प्रसाद को 80 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा था। जिसके बाद से सिविल सर्जन का पद खाली था। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उपाधीक्षक विजय कुमार सिन्हा को यह प्रभार दिया गया है।

बताते चलें कि पूर्व डीएम संदीप कुमार ने दस दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेज सासाराम में स्थायी व सक्षम सिविल सर्जन की पो¨स्टग की मांग की थी।

chat bot
आपका साथी