बाइक-साइकिल की भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह जख्मी

रोहतास। थाना क्षेत्र के इटिम्हां-करमा पथ पर गुरुवार को देर शाम इटिम्हां उच्च विद्यालय के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 05:45 PM (IST)
बाइक-साइकिल की भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह जख्मी
बाइक-साइकिल की भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह जख्मी

रोहतास। थाना क्षेत्र के इटिम्हां-करमा पथ पर गुरुवार को देर शाम इटिम्हां उच्च विद्यालय के समीप बाइक और साइकिल की आमने सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में अनिल कुमार गुप्ता(35 वर्ष) और धनंजय कुमार(17 वर्ष) शामिल हैं। दोनों इटिम्हां गांव के निवासी बताए जाते हैं। स्थानीय निजी क्लिनिक में दोनो घायलों का उपचार हो रहा है। डॉक्टर अशोक सिंह ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, परंतु वे खतरे से बाहर हैं।

बताया जाता है कि बाइक सवार अनिल कुमार गुप्ता इटिम्हां से करमा की ओर जा रहा था, इसी क्रम में सामने से साइकिल से आ रहे धनंजय के साथ बाइक की टक्कर हो गई।। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल वहीं एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन भी वहां पहुंच गए थे।

chat bot
आपका साथी