विकास करना ही मेरा राजनैतिक उद्देश्य : इलियास

रोहतास। राजद प्रत्याशी व पूर्व पथ निर्माण मंत्री मो. इलियास हुसैन ने शनिवार को डिलियां, भैसंहा

By Edited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 07:38 PM (IST)
विकास करना ही मेरा राजनैतिक उद्देश्य : इलियास

रोहतास। राजद प्रत्याशी व पूर्व पथ निर्माण मंत्री मो. इलियास हुसैन ने शनिवार को डिलियां, भैसंहा, बस्तीपूर, मानिकपुर, सुजानपुर, भलुआडी, लक्ष्मण बिगहा आदि गांवों का चुनावी दौरा कर कहा कि विकास करने वाले को ही जनता अपना प्रतिनिधि बनाए। कहा कि जब वे राजद के सरकार में पथ निर्माण मंत्री थे तब डेहरी विधान सभा क्षेत्र में काफी सडकों का निर्माण कराया था। उनके द्वारा बनवाई गई सड़क आज बदहाली के आंसू रो रही हैं। गांव-गांव शिक्षा का अलख जगाकर समाज को शिक्षित करने का अथक प्रयास करूंगा। मौके पर पूर्व प्रमुख रामप्रवेश कुशवाहा, राजु गुप्ता, भगवान सिहं कुशवाहा, गुप्तेशवर कुशवाहा, गुलाम रसूल, अशोक कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, ठाकुर मिथिलेश ¨सह, मनीष सिन्हा, ईशा गांधी, मो. फिरोज, सुरेन्द्र चौधरी, अवधेश चौधरी, रामजी ¨सह, लल्लू ¨सह, जटू उपाध्या, सुनिल ¨सह, धनंजय यादव, उमा कुशवाहा, शशि कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी