कैंप में 46 कैडेटों का किया गया चयन

स्थानीय एसपी जैन कॉलेज में दूसरी कंपनी के लिए एनसीसी कैडेटों की चयन प्रक्रिया बुधव।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 09:57 PM (IST)
कैंप में 46 कैडेटों का किया गया चयन
कैंप में 46 कैडेटों का किया गया चयन

रोहतास। स्थानीय एसपी जैन कॉलेज में दूसरी कंपनी के लिए एनसीसी कैडेटों की चयन प्रक्रिया बुधवार को पूरी की गई। जिसमें 46 कैडेटों का चयन शारीरिक परीक्षण के बाद किया गया। कॉलेज के एएनओ डॉ. राजेश कुमार ¨सहा ने बताया कि दूसरी कंपनी के लिए 53 कैडेटों का चयन किया जाना है। जिसमें से 46 का चयन कैंप के माध्यम से जबकि सात कैडेट राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खेल कोर्ट से लिए जाएंगे। तीसरी कंपनी के लिए भी कैडेटों का चयन किया जाना है, जो शिक्षकेत्तर कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद किया जाएगा।

कहा कि चयन का काम 42वीं बिहार बटालियन के आर्मी स्टॉफ के द्वारा किया गया। ट्रे¨नग स्टाफ विनोद व खुर्शीद आलम की उपस्थित में कार्य को पूरा किया गया। इस दौरान अर्थशास्त्र के व्याख्याता डॉ. अतिबला, सीनियर कैडेट विशाल कुमार, रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी