अगवा छात्र की हत्या कर शव तलाब में फेंका

रोहतास। थाना क्षेत्र के बरना खेल मैदान में फुटबॉल मैच देख कर रविवार की शाम लौट रहे अपहृ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 07:00 PM (IST)
अगवा छात्र की हत्या कर शव तलाब में फेंका
अगवा छात्र की हत्या कर शव तलाब में फेंका

रोहतास। थाना क्षेत्र के बरना खेल मैदान में फुटबॉल मैच देख कर रविवार की शाम लौट रहे अपहृत छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव मंगलवार की सुबह मंगवालिया मध्य विद्यालय स्थित पोखरा से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर मिलते ही वहां मंगरवलिया के ग्रामीणों की हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ में शामिल वहां के बच्चों ने ही मंगरवलिया विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र 14 वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में उसकी पहचान की व इसकी सूचना पुलिस व मृत छात्र के परिजन को दी। मृतक अमरपुर निवासी मनोज ¨सह यादव का पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के मामा मनीष कुमार ¨सह ने बताया कि मुन्ना रविवार को बरना खेल मैदान में फुटबॉल मैच देखने गया था, घर लौटने के क्रम में बीच रास्ते से उसे अगवा कर लिया गया। उसके पिता मनोज यादव हरियाणा के गुड़गांव में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। काफी खोजबीन के बाद जब उसका सुराग नहीं मिला तो हमने खुद उसी दिन थाने में उसके लापता होने व अपहरण की आशंका जताते हुए अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। पुलिस यदि तत्परता दिखाती, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। दो दिन बाद लापता हुए छात्र का शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। अमरपुर गांव से लोगों का हुजूम देखने के लिए स्कूल की तरफ दौड़ पड़ा। मृतक मंगरवलिया मध्य विद्यालय के ही कक्षा आठवीं का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के गर्दन में किसी नुकीले हथियार से जख्म के निशान है। पुलिस इस घटना को प्रथम ²ष्टया गोली मारकर हत्या करने की बात बता रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि किशोर के गर्दन पर जो जख्म दिख रहे हैं वह संभवत: गोली मारने का है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी