अब हर रोज छात्रों को मिलेगी नई-नई जानकारी: डीईओ

रोहतास। अब छात्र शैक्षणिक रूप से कमजोर नहीं रहेंगे। उन्नयन बिहार का यह स्मार्ट क्लास बच्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 05:18 PM (IST)
अब हर रोज छात्रों को मिलेगी नई-नई जानकारी: डीईओ
अब हर रोज छात्रों को मिलेगी नई-नई जानकारी: डीईओ

रोहतास। अब छात्र शैक्षणिक रूप से कमजोर नहीं रहेंगे। उन्नयन बिहार का यह स्मार्ट क्लास बच्चों को भी स्मार्ट बनाएगी। उन्हें हर रोज नई-नई जानकारी उपलब्ध होगी। उक्त बाते सदर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलाढ़ी में स्मार्ट क्लास का उदघाटन करते हुए डीईओ प्रेमचंद ने कही।

डीईओ ने कहा कि इस व्यवस्था से बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी। वहीं शिक्षकों को भी अपने कार्यों को करने में सहूलियत होगी। वहीं स्कूल की छात्राओं ने अधिकारियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डीपीओ सुमन शर्मा, सुधीर रंजन सहाय, उन्नयन बिहार के नोडल अधिकारी मानवेंद्र कुमार राय, प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी