सिख गुरु गुरुतेग बहादुर का मना प्रकाशोत्सव

रोहतास। स्थानीय चाचा फागुमल गुरुद्वारा में बुधवार की रात सिख गुरु गुरुतेग बहादुर पातिशाही क

By Edited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 28 Apr 2016 07:57 PM (IST)
सिख गुरु गुरुतेग बहादुर का मना प्रकाशोत्सव

रोहतास। स्थानीय चाचा फागुमल गुरुद्वारा में बुधवार की रात सिख गुरु गुरुतेग बहादुर पातिशाही का 395वां पावन प्रकाशोतसव मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ के अलावे हजूरी रागी जत्था भाई संदीप ¨सह द्वारा शबद कीर्तन किया गया। इसके अलावे लंगर व शबर्त का वितरण भी किया गया।

प्रकाशोत्सव के अवसर पर जत्थेदार सर्वजीत ¨सह खालसा ने बताया कि गुरुतेग बहादुर वर्ष 1666 ई. में सासाराम में पहुंचे थे। 21 दिनों तक सासाराम में अपने प्रवास के दौरान समरस समाज कायम करने का उपदेश दिया था। कहा था कि नेक कार्य करना सिखों का परम कर्तव्य है। प्रकाशोक्सव को ले गुरुद्वारा को भव्य ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर पंजाब से आए संगत ने भाग लिया। कार्यक्रम में सिख नौजवान जत्था सत्संग सभा ने भी भाग लिया। आयोजन में प्रधान राजेंद्र ¨सह, जत्थेदार सुमेर ¨सघ, चरणजीत ¨सघ, गुरुदीप ¨सघ, विकास ¨सघ, मोहित ¨सघ, छोटू ¨सघ, पंकज ¨सघ, बिटू ¨सघ, डा. प्रेम ¨सघ, कुलदीप सबूजा, दिलीप छाबड़ा, माया कौर, रंजना कौर, मालती कौर, ज्योति कौर, पूर्णिमा कौर सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी