Rohtas: नशेड़ी पुत्र ने माता-पिता को चाकू मार किया घायल, गिरफ्तार, दोनों का चल रहा इलाज

दरीहट थाना क्षेत्र के मौडीहा गांव में एक सनकी पुत्र ने चाकू मारकर माता-पिता को घायल कर दिया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। दोनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल डेहरी में चल रहा है। आरोपित पुत्र रामनिवास शाह का पुत्र सोनू शाह बताया जा रहा है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Sun, 06 Nov 2022 08:43 AM (IST) Updated:Sun, 06 Nov 2022 08:43 AM (IST)
Rohtas: नशेड़ी पुत्र ने माता-पिता को चाकू मार किया घायल, गिरफ्तार, दोनों का चल रहा इलाज
नशेड़ी पुत्र ने माता-पिता को चाकू मार कर दिया घायल

 संवाद सहयोगी, डेहरी आनसोन : रोहतास। दरीहट थाना क्षेत्र के मौडीहा गांव में एक सनकी पुत्र ने चाकू मारकर माता-पिता को घायल कर दिया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल डेहरी में चल रहा है। आरोपित पुत्र उक्त गांव निवासी रामनिवास शाह का पुत्र सोनू शाह बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोनू शाह ने नशे की हालत में अपने ही पिता रामनिवास व मां नीलम देवी को धारदार चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। 

पिता की गर्दन पर वार, फिर मां को किया ज़ख़्मी

उसने पहले अपने पिता की गर्दन पर वार किया इसके बाद नाक और दोनों हाथ में चाकू मार दिया। घटना में बीचबचाव करने गई उसकी मां को भी उसने चेहरे पर चाकू से प्रहार कर दिया। इससे माता-पिता दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच आरोपित पुत्र सोनू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घायल माता और पिता को इलाज के लिए डेहरी अनुमंडल अस्पताल लाया गया। स्वजनों के अनुसार आरोपित पूर्व में भी मारपीट कर उन्हें घायल कर चुका है।

कब्जा दिलाने गए नौहट्टा के सीओ पर हमला, महिला सिपाही घायल

संवाद सूत्र, नौहट्टा: रोहतास। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनुआ गांव में बंदोबस्त जमीन को चिंहित कर कब्जा दिलाने गए अंचलाधिकारी रामप्रवेश राम पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। इस दौरान उपद्रवी जमीन नापने वाली चेन भी ले भागे। मामले को लेकर सीओ ने चौदह लोगो पर नामजद प्राथमिकी कराई है। सीओ ने बताया कि बनुआ के कुसमी देवी को पांच डिसमिल जमीन बंदोबस्त की गयी थी। जिसका कब्जा दिलाने के लिए अनुमंडलाधिकारी के निर्देश पर पर पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे। 

जब अमीन द्वारा मापी की जाने लगी तब उपद्रवियों ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने ईंट पत्थर फेंकनी शुरू कर दी। इससे एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। आंशिक रूप से घायल पुलिसकर्मी का प्राथमिक उपचार कराया गया। इस दौरान उपद्रवी जमीन मापी का चेन को लेकर भाग गए। मामले में सीओ ने रीमा देवी, अवध साह, विमला देवी, अखिलेश साह, शोभा देवी, मोहन साह, मुन्ना कुमार, विनय प्रसाद गुप्ता, शारदा कुंअर, कामेश्वर साह, राजकुमार साह, पप्पू साह, सुदामा कुमार, प्रिंस कुमार को नामजद किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी