पोखरा के तटबंध पर किया गया पौधारोपण

रोहतास। स्थानीय राम जानकी मंदिर के पास पोखरा के चारो तरफ तटबंध पर निदान वेल्फेयर की ओ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 05:46 PM (IST)
पोखरा के तटबंध पर किया गया पौधारोपण
पोखरा के तटबंध पर किया गया पौधारोपण

रोहतास। स्थानीय राम जानकी मंदिर के पास पोखरा के चारो तरफ तटबंध पर निदान वेल्फेयर की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। संस्थान के लोगों द्वारा दर्जनों छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। किया गया। मौके पर उपस्थित निदेशक चंदन कुमार ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जल स्तर को बनाए रखने के लिए पौधा लगाने का कार्य किया गया। जिससे वातावरण को शुद्ध बनाया जा सके। संस्थान की ओर से इस वर्ष बरसात समाप्त होने से पहले और कई जगहों पर भी पौधा लगाने का कार्य किया जाएगा। जिससे हरियाली और जल स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिले। कार्यक्रम में शिपु शौंडिक, अमृत राज तिवारी, पप्पु कुमार सोनी, रवि कुमार, सुनील पंडित समेत अन्य शामिल थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी