लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे लोग

कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन सामाजिक कार्यकर्ताओं आम व खास लोगों द्वारा जागरूक किए जाने के बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 10:27 PM (IST)
लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे लोग
लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे लोग

कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आम व खास लोगों द्वारा जागरूक किए जाने के बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा आए दिन जुर्माना वसूली, प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रहा है, लेकिन इसका पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौती अब भी बनी हुई है। इसका मुख्य कारण कभी अफवाह तो कभी कुछ सामान खरीदने की होड़।

बताया जाता है कि सघन क्षेत्र से हटाकर सब्जी बाजार अब राजीव गांधी मैदान में अस्थायी तौर पर लग रहा है। हालांकि आसपास के कुछ लोग यहां हो रही भीड़ से परेशान व आशंकित हैं। लेकिन अभी तक यहां बड़ा मैदान होने के कारण परेशानी कम है। एक नई समस्या तेंदुनी चौक की है। मांस मछली की बिक्री नहीं के बराबर है। मांसाहारी लोग भी इस समय पनीर को पहली पसंद बना रहे हैं। मिठाई दुकानें बंद हैं, जिसके कारण पनीर सौ रुपये प्रतिकिलो के आसपास बिक रहा है। इस क्षेत्र में पनीर काफी मात्रा में बनता है। दुग्ध उत्पादक सीधे यहां तेंदुनी चौक डेहरी रोड में लाकर बेचते हैं। जिसके कारण सुबह में यहां पनीर बेचने और खरीदने वालों की भीड़ हो जा रही है। शारीरिक दूरी का लोग ख्याल भी नहीं रख रहे हैं। कोरोना के थर्ड फेज के मुहाने पर देश खड़ा है और ऐसे में मामूली लापरवाही भी प्राणघातक साबित हो सकती है, लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। एसडीएम विजयंत ने कहा कि किसी भी स्तर पर लॉकडाउन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी