डेहरी-यदुनाथपुर एनएच टू सी के निर्माण कार्य में आई तेजी

रोहतास। डेहरी-यदुनाथपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। डेहरी-यद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 05:13 PM (IST)
डेहरी-यदुनाथपुर एनएच टू सी के निर्माण कार्य में आई तेजी
डेहरी-यदुनाथपुर एनएच टू सी के निर्माण कार्य में आई तेजी

रोहतास। डेहरी-यदुनाथपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। डेहरी-यदुनाथपुर एनएच टू सी को अब राष्ट्रीय राजमार्ग 119 के नाम से जाना जाएगा। डेहरी शहर से होकर गुजरने वाले इस राजमार्ग से तीन राज्य को जोड़ने वाले सोन नद पर प्रस्तावित पांडुका पुल के निर्माण का भी मार्ग साफ हो गया है। जिसे लेकर राजमार्ग प्रशासन द्वारा इस सड़क का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 के निर्माण कार्य में आई तेजी को शहर में भी देखा जा सकता है। कार्य एजेंसी द्वारा इसका चौड़ीकरण करने के मिट्टी भरने का कार्य किया जा रहा है। वही रमारानी मोड़ से वीर कुंवर ¨सह चौक के बीच दोनों हिस्सों में लगे वृक्षों की कटाई की जा रही है, ताकि राजमार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान पेड़ और अतिक्रमण को कार्य शुरू होने से पहले हटाया जा सके। दोनों हिस्सों में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। वहीं वृक्षों की कटाई से पूरा इलाका खाली और सुना लग रहा है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा वृक्षों की कटाई तेजी से की जा रही है। डेहरी- यदुनाथपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग दो की जगह 119 के नाम से जाने जाने वाला राजमार्ग कई मायनों में महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 के निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पंडुका के पास सोन नद में प्रस्तावित पुल के पास इस सड़क को झारखंड से आने वाले एनएच 39 से मिला दिया जाएगा। वहीं एनएच 39 यूपी के विभिन्न शहरों को जोड़ेगा।

chat bot
आपका साथी