थम नहीं रहा कैमूर पहाड़ी पर अवैध खनन

रोहतास। खनन क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद कैमूर पहाड़ी परअवैध खनन थमने क

By Edited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 08:19 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jul 2016 08:19 PM (IST)
थम नहीं रहा कैमूर पहाड़ी पर अवैध खनन

रोहतास। खनन क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद कैमूर पहाड़ी परअवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व गोपीबिगहा, जमुहार व महादेवा में 104 क्रशर मशीनों को ध्वस्त किए जाने के बाद भी माफिया का हौसला पस्त नहीं हो पाया है। गुरुवार को जेल गेट से ले गोपी बिगहा तक पुरानी जीटी रोड पर पत्थर लदे वाहन दौड़ते रहे।

इस वर्ष पुलिस-प्रशासन ने लगभग पांच सौ क्रशर मशीनों को ध्वस्त कर सैकड़ों पत्थर लदे वाहनों को जब्त किया है। जबकि लोगों का कहना है कि जमुहार में बने चेक नाका पर तैनात पुलिस भी तमाशबीन बनी रहती है। करवंदिया, अमरातालाब सहित कई गांवों के लोगों का कहना है कि रात भर पहाड़ विस्फोट से लोग दहल जा रहे हैं। पत्थर माफिया लगातार पहाड़ को उड़ा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। जबकि अवैध खनन रोकने के लिए जमुहार के पास चेक नाका भी बनाया गया है। बावजूद वहां भी बेरोकटोक वाहनों की आवाजाही जारी है। विस्फोट कर पहाड़ को धड़ल्ले से उड़ाया जा रहा है। अवैध खनन के दौरान आए दिन गरीब मजदूरों की मौत भी हो रही है। कभी सड़क दुर्घटना तो कभी रेलवे ट्रैक पर डाल इसे अन्य दुर्घटना का रुप दिया जा रहा है। एसपी एमएस ढिल्लो का कहना है कि अवैध खनन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्रशर मशीनों को ध्वस्त कर पुलिस लगातार पत्थर लदे वाहनों को जब्त कर रही है।

chat bot
आपका साथी