ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

पेज सात, आरा संस्करण के लिए भी अनिवार्य संवाद सूत्र, संझौली : रोहतास। स्थानीय शिवलोक सरो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 05:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 05:17 PM (IST)
ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

पेज सात, आरा संस्करण के लिए भी अनिवार्य

संवाद सूत्र, संझौली :

रोहतास। स्थानीय शिवलोक सरोवर के प्रांगण में ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की बैठक डॉ. कामता प्रसाद भगत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अंशु तिवारी ने कहा कि हमें ईमानदारी व पारदर्शिता से काम करने की जरूरत है। मूलत: ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों व असहायों की सेवा के लिए हमें प्रशिक्षित किया गया है। हमें इनकी सेवा को ले तत्परता व सजगता दिखानी चाहिए। प्रवक्ता डॉ. उपाध्याय विनय कुमार ने कहा कि हमारे कार्यों में लगन के साथ इमानदारी आवश्यक है। हम संकल्पित भाव से अपने कार्यों को पूरा करने की कटिबद्ध को बरकरार रखे। जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार प्रसाद ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली विभिन्न बीमारियों व उसके उपचार पर प्रकाश डाला। डॉ. संजय कुमार, डॉ मुकेश कुमार, डॉ. रमेश ¨सह, डॉ. कमलेश कुमार सहित कई ने अपनी बातें रखी। संगठन मजबूती व सरकार से की जा रही मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय उपाध्याय ने किया।

chat bot
आपका साथी