भाजपा कार्य समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्य समिति की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Oct 2017 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 14 Oct 2017 05:31 PM (IST)
भाजपा कार्य समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
भाजपा कार्य समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

रोहतास। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। काराकाट के मोथा गांव में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बीएलओ दो (बूथ कमेटी विस्तार) पर गहन विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के विधान सभा विस्तारक ओमप्रकाश ¨सह व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने प्रत्येक बूथों से जुड़े कमेटी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही जगह देने की बात कही। निर्णय लिया गया कि इस पर शीघ्र अमल शुरू होगा। मौके पर पूर्व मुखिया विनोद राम, मुन्ना ¨सह, ललित मोहन ¨सह, अखिलेश पांडेय, संजय ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।

वहीं दावथ प्रखंड के जेपीके इंटर कॉलेज परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव शंकर ¨सह ने की। जिसमें आगामी 29 अक्टूबर को पीएम की मन की बात सुनने व ज्यादा ज्यादा लोगों को सुनाने, छह दिसंबर को समरस दिवस व 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने पर चर्चा की गई। मौके पर जगदीश दूबे, प्रेम गुप्ता, केदार नाथ ¨सह, ज्योति कुशवाहा, डॉ. प्रकाश चतुर्वेदी, चारो धाम मिश्रा, निर्मल त्रिपाठी, टुनटुन तिवारी, उमेश पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।

जबकि सूर्यपुरा मौनी बाबा की कुटिया में बैठक की मंड़ल अध्यक्ष मिथलेश चौधरी ने अध्यक्षता की। जिला पर्यवेक्षक अवधेश अहिरवार की देखरेख में विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें प्रखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष भिखारी राय, युवा मोर्चा विनय कुमार ¨सह, अनुसूचित जाति मोर्चा राकेश राम, सहकारिता मंच रामबदन चौधरी, चिकित्सा मंच डॉ. छत्रधारी यादव, पंचायती राज सत्येंद्र पांडेय, महामंत्री भरत पासवान सहित अन्य मोर्चा के लोगों का चयन किया गया। मौके पर अर¨वद दूबे, र¨वद्र पांडेय, रवि कुमार, सुनील कुशवाह, बालाजी पांडेय, निवास राम सहित कई थे।

chat bot
आपका साथी