कैमूर भाजपा का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर बधाई

रोहतास। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय को प्रदेश कमेटी द्वारा कैमूर जिला का संगठन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 07:00 PM (IST)
कैमूर भाजपा का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर बधाई
कैमूर भाजपा का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर बधाई

रोहतास। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय को प्रदेश कमेटी द्वारा कैमूर जिला का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। इसे ले स्थानीय कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि राधामोहन पांडेय ने इस जिले का दो बार लगातार सफल प्रतिनिधित्व करते हुए पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। उम्मीद है कि इनके अनुभव का लाभ लेते हुए पार्टी संगठन कैमूर जिला में भी सशक्त होगा। मौके पर महामंत्री शरतचंद संतोष, विवेक सिंह, मंटू यादव, मृत्युंजय उर्फ मुन्नु शुक्ला, धीरज तिवारी, अखिलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय कुशवाहा, अरुण, पुष्पा चौहान, अशोक साह, मंगलानंद पाठक्, प्रकाश गोस्वामी, हरेंद्र चंद्रवंशी, चंदन चौबे, सुमित सिंह बिट्टू, संजय सिंह, उमेश पांडेय, शिवनाथ चौधरी, कौशल जायसवाल, बंटी राय, दिवाकर दूबे, सोनेलाल प्रसाद, संतोष पांडेय, सुधीर चंद्रवंशी, डॉ. सचिन, शशी पांडेय,

राजेंद्र तिवारी, विनोद कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी