भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांसद को दिया साधुवाद

रोहतास। प्रशासन द्वारा शहर में विकराल बनी जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में शुरू क

By Edited By: Publish:Fri, 27 Nov 2015 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2015 07:43 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांसद को दिया साधुवाद

रोहतास। प्रशासन द्वारा शहर में विकराल बनी जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में शुरू की गई कवायद पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय ,प्रवक्ता राजेंद्र पासवान सहित अन्य नेताओं ने सांसद छेदी पासवान को साधुवाद दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सांसद की पहल पर ही प्रशासन ने समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू की है। उन्होंने प्रशासन को कई सुझाव भी दिया है, जो स्थायी निजात के लिए कारगर होगा।

वहीं आमलोगों ने जिला प्रशासन को साधुवाद दिया है। शहरवासियों की मानें तो प्रभारी डीएम की दूरदर्शी सोच से शहर को राहत मिली है। शहरवासियों ने कहा कि मांगों को ले पोस्ट आफिस चौक सहित अन्य स्थानों पर किए जाने वाले सड़क जाम व सड़क के किनारे धरना प्रदर्शन पर भी रोक लगाई जाए। जाम के कारणों में धरना प्रदर्शन भी एक मुख्य वजह है।

chat bot
आपका साथी