कृषि मेला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

प्रखंड क्षेत्र के करंज पंचायत अन्तर्गत परानपुर गांव में सोमवार को कृषि विभाग द्वारा कृृषि मेला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के कृषि समन्वयक रामाकांत त्रिगुण ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM (IST)
कृषि मेला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
कृषि मेला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

प्रखंड क्षेत्र के करंज पंचायत अन्तर्गत परानपुर गांव में सोमवार को कृषि विभाग द्वारा कृृषि मेला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के कृषि समन्वयक रामाकांत त्रिगुण ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।

कहा कि भूमि से अच्छी उपज के लिए मृदा जांच महत्वपूर्ण है। मृदा जांच से ही हमें पता चल पाता है कि किन किन तत्वों की कमी है। उसी के अनुसार किसान सही उर्वरक का प्रयोग करते हैं। किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि कोई भी फसल बोने से पहले अपने खेत की मिट्टी जांच अवश्य करवाने के बाद ही उर्वरक का चुनाव करें। कृषि विशेषज्ञों अथवा जानकारों के परामर्श पर खेतों में उर्वरकों का उपयोग करें तो अच्छा होगा। इससे मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहेगी तथा कम लागत में अधिक उपज भी प्राप्त होगा। अध्यक्षता कर रहे कृषि समन्वयक मनोज कुमार सिंह ने मेला सह प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित किसानों को खेत की उपज बढ़ाने के लिए जैविक खाद का उपयोग अवश्य करने की सलाह दी। मौके पर कृषि समन्वयक निरंजन कुमार राय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, शशिकांत दुबे, नंदकुमार भट्ट, किसान सलाहकार अखिलेश्वर कुमार, ब्रह्मदेव दुबे, वशिष्ठमुनी दुबे,लक्ष्मी कांत दुबे, रवि कुमार पटेल, बबन पासवान, भरत ओझा, श्रीकृष्ण ओझा, सुरेंद्र चौधरी, मुलुकराज पासवान, विजय नारायण दुबे, शिवविलास दुबे, राम प्रसाद चौधरी, मदन दुबे, नागेश्वर दुबे धनजी दुबे बबन साह, राम दुलार चौधरी सहित कई किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी