दो बूंद की शक्ति से, पोलियो मिटे बस्ती से

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास) : शहर में शनिवार को पल्स-पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रखं

By Edited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 12:57 AM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2015 12:57 AM (IST)
दो बूंद की शक्ति से, पोलियो मिटे बस्ती से

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास) : शहर में शनिवार को पल्स-पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रखंड कार्यालय से बिडीओ राकेश कुमार चौबे के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। डा.दिलीप कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पल्स पोलियों की खुराक पिलायी जाएगी। रैली में दो बूंद की शक्ति से पोलियो मिटे बस्ती से दो बूंद दवा, पोलियों हवा आदि नारे लगाये जा रहे थे। बीसीएम ब्रजेश कुमार ने बताया कि पोलियों की खुराक पिलाने के लिए पूरे प्रखंड में 58 टीमों का गठन किया गया है। टीका 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। रैली में सीडीपीओ आभा कुमार, पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, गीतांजली उत्पल, प्रियंका कुमारी, विमला कुमारी, डा.पुष्पा सिंह, राजेश कुमार, उपेन्द्र तिवारी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी