उपयोगिता प्रमाण के अभाव में राशि का समायोजन नहीं

संवाद सूत्र, सूर्यपुरा (रोहतास) : प्रखंड में शिक्षा मित्रों को आवंटित राशि भुगतान का उपयोगिता प्रमाण

By Edited By: Publish:Sat, 29 Nov 2014 10:01 AM (IST) Updated:Sat, 29 Nov 2014 10:01 AM (IST)
उपयोगिता प्रमाण के अभाव में राशि का समायोजन नहीं

संवाद सूत्र, सूर्यपुरा (रोहतास) : प्रखंड में शिक्षा मित्रों को आवंटित राशि भुगतान का उपयोगिता प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं होने से विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है। जिसके कारण गत 7 वर्षों से राशि का समायोजन नहीं हो रहा है।

बीईओ देवनाथ सिंह ने बताया कि शिक्षा मित्र को 1500 रुपये की दर से वर्ष 2005-06 एवं 2006-07 में भुगतान की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र अप्राप्त है। जिसके कारण उसका अब तक समायोजन नहीं हो पाया है। इस संबंध में मुखिया व पंचायत सचिव को भुगतान रजिस्टर की छाया प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस संबंध में बीडीओ को भी वरीय अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है। जिस कारण सर्व शिक्षा अभियान की राशि राज्य को उपलब्ध नहीं हो रही है।

chat bot
आपका साथी