प्रखंड के 12 पैक्सों के लिए आज डाले जाएंगे वोट

संवाद सहयोगी, बिकमगंज (रोहतास) : प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को ले शनिवार को मतदान होगा। निर्वाची

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 01:05 AM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 01:05 AM (IST)
प्रखंड के 12 पैक्सों के लिए आज डाले जाएंगे वोट

संवाद सहयोगी, बिकमगंज (रोहतास) : प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को ले शनिवार को मतदान होगा। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार चौबे ने बताया कि मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान कर्मियों को शुक्रवार को अग्रिम भुगतान कर मतदान पेटी एवं निर्वाचन सामग्री के साथ बूथों पर रवाना किया गया। प्रखंड के 12 पैक्सों के लिए कुल 31 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 17,951 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। चुनाव को ले गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। मतदाता अपने समर्थक प्रत्याशियों के समर्थन में गोलबंद हो रहे हैं। वहीं कई प्रत्याशी एक दूसरे के वोट में सेंधमारी करने के लिए अंतिम ताकत झोके हुए हैं। निर्वाचन प्रभारी सुरेंद्र कुमार निराला ने बताया कि कुसुम्हरा पैक्स के लिए लड़ुई पैक्स गोदाम में दो, जोन्ही पैक्स का मध्य विद्यालय जोन्ही में तीन, जमोढ़ी पैक्स के मध्य विद्यालय बसगीतिया दो, मानी पैक्स के मध्य विद्यालय मानी में दो, नोनहर पैक्स के मध्य विद्यालय नोनहर में तीन, मोरौना पैक्स के मध्य विद्यालय कस्तर में तीन, मोहनी पैक्स के मध्य विद्यालय मोहनी में तीन, खैरा भूधर पैक्स के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैराभूधर में तीन, शिवपुर पैक्स के मध्य विद्यालय शिवपुर में दो, मानपुर पैक्स के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआही में तीन, घुसिया कला पैक्स के मध्य विद्यालय घुसिया कला में तीन, घुसिया खूर्द पैक्स का पंचायत भवन घुसिया खुर्द के दो मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।

chat bot
आपका साथी