वार्ड पार्षद का आमरण अनशन आज से

जागरण संवाददाता, सासाराम : नगर परिषद की राजनीति अभी उबाल पर है। वार्ड संख्या 22 के पार्षद उमेश कुमार

By Edited By: Publish:Tue, 30 Sep 2014 01:04 AM (IST) Updated:Tue, 30 Sep 2014 01:04 AM (IST)
वार्ड पार्षद का आमरण अनशन आज से

जागरण संवाददाता, सासाराम : नगर परिषद की राजनीति अभी उबाल पर है। वार्ड संख्या 22 के पार्षद उमेश कुमार ने 30 सितंबर से शहर के लोहिया चौक पर आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। वार्ड पार्षद ने सोमवार को डीएम को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

वार्ड पार्षद के अनुसार नगर की स्थिति नारकीय है। नप भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुआ है। नाली गली में जल जमाव व कूड़ों का अंबार है। वहीं सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये नियमों को ताक पर रख खर्च किए जा रहे हैं। वार्ड के प्रतिनिधि होने के नाते भ्रष्टाचार व नप के निकम्मेपन के विरोध में वे मंगलवार से आमरण अनशन करेंगे। वहीं नप की सशक्त स्थायी समिति सदस्य शशि पांडेय द्वारा वार्ड पार्षद से अनशन पर नहीं जाने की अपील की है। उनके अनुसार वार्ड पार्षद के अनशन पर जाने से विधि व्यवस्था पर असर पड़ेगा। वहीं वार्ड संख्या 14 के पार्षद दशरथ प्रसाद का कहना है कि नप के घोटाले की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए आमरण अनशन किया जा रहा है। उनके अनुसार निष्पक्ष जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने से शहर का नहीं घोटाला के आरोपियों का अमन चैन जरूर खराब हो सकता है।

chat bot
आपका साथी