सदोखर में मछली मारने को ले उभरा विवाद

By Edited By: Publish:Sun, 17 Nov 2013 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2013 08:12 PM (IST)
सदोखर में मछली मारने को ले उभरा विवाद

निज प्रतिनिधि, चेनारी (रोहतास) : थाना क्षेत्र के सदोखर गांव में तालाब से मछली मारने को ले रविवार को दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। मामले को ले दोनो पक्ष के लोग थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष मो.अकरम अंसारी ने बताया कि गांव के सगरहिया तालाब से मछली मारने को लेकर 14 वर्ष पूर्व भी विवाद हुआ था। जिस पर तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था। एक पक्ष का कहना है कि अध्यक्ष तालाब चुपके से बेच दे रहे हैं। इस बार तालाब बिक्री से प्राप्त पैसा गत 19 अक्टूबर को कमेटी के पास जमा किया जाना था। परंतु अध्यक्ष अब तक पैसा जमा नही किये। जिससे कमेटी के सचिव समेत अन्य सदस्य दूसरे के हाथों मछली मारने के लिए तालाब बेच दिया। जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। इस संबंध में दो दिनों के अंदर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। जिसमें विवाद का समाधान किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी