Purnia News : ग्रामीणों ने अर्थी उठाने से किया इनकार, फिर मायके से आयी महिलाओं ने कर दिया कुछ ऐसा; सभी रह गए दंग

पूर्णिया में फंदे से लटकर एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके से आये लोगों को सौंप दिया। इस दौरान जब शव के अंतिम संस्कार की बारी आयी तो फरार पति के साथ-साथ पूरा गांव ने ही किनारा कर लिया। इसके बाद चार महिलाएं एक मृत महिला की अर्थी लेकर विदा हुई तो आसपास के टोलों के लोग भी देखते रह गए।

By Rajeev Kumar Edited By: Mukul Kumar Publish:Tue, 16 Apr 2024 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 07:50 AM (IST)
Purnia News : ग्रामीणों ने अर्थी उठाने से किया इनकार, फिर मायके से आयी महिलाओं ने कर दिया कुछ ऐसा; सभी रह गए दंग
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  • फंदे से लटकर महिला की मौत
  • शव छोड़ भागे पति समेत परिवार के अन्य लोग

संवाद सूत्र, रुपौली। रुपौली थाना क्षेत्र के गोरियर गांव में जब चार महिलाएं एक मृत महिला की अर्थी लेकर विदा हुई तो आसपास के टोलों के लोग भी देखते रह गए। ग्रामीण इलाके में पहली बार चार महिलाओं को कंधा देते देख सभी चकित रह गए।

क्या था पूरा मामला

गांव वासी राम भरोस मंडल की पत्नी सुलेखा देवी घर में मृत पायी गई। उनके गले में फंदे का निशान था। उपर छत में एक बेल्ट भी लटक रहा था। संभावना है कि महिला ने फंदे से लटक आत्महत्या की या फिर उसे फंदे से लटकाकर मार दिया गया। बाद में आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके से आये लोगों को सौंप दिया। इस दौरान जब शव के अंतिम संस्कार की बारी आयी तो फरार पति के साथ-साथ पूरा गांव ने ही किनारा कर लिया।

इस स्थिति में मायके से आयी महिलाओं ने ही अर्थी भी सजायी और फिर अर्थी को श्मशान तक भी ले गयी। बाद में हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया। आठ वर्षीय पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें-

Bihar Crime News : शिवहर में सनकी बाप ने दुधमुंहे बेटे को काटकर मार डाला, घर के पीछे झाड़ी में फेंका शव

Patna News: मसौढ़ी में सरेशाम घर लौट रही महिला को गोलियों से भूना, मौके से पांच खोखे बरामद

chat bot
आपका साथी