अटल काव्यांजलि कार्यक्रम में सुनाई गई पूर्व पीएम की कविताएं

भाजपा बुद्धिजीवी मंच के तत्वावधान में स्थानीय मरंगा स्थित विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉन्फ्रेंस हॉल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के एक माह पूरा होने पर अटल काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। पार्टी की ओर से यह कवि सम्मेलन देश भर में हर विधानसभा क्षेत्र में यानि चार हजार स्थलों पर आयोजित की जा रही है। इसमें अटल जी की रिकॉर्ड की गई उनकी कविता का पाठ प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इसके अलावा शहर के साहित्यकारों, कवियों, प्रबुद्ध बुद्धिजीवी, लेखकों के द्वारा स्वरचित काव्यपाठ भी की गई। अटल काव्यांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार कला, संस्कृति, युवा, खेल मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक विजय खेमका, चेयरपर्सन वीवीआईटी रमेश चन्द्र मिश्रा, सचिव राजेश चन्द्र मिश्रा, निदेशक प्रो अशेश्वर यादव, गिरीन्द्र नाथ झा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 10:14 PM (IST)
अटल काव्यांजलि कार्यक्रम में सुनाई गई पूर्व पीएम की कविताएं
अटल काव्यांजलि कार्यक्रम में सुनाई गई पूर्व पीएम की कविताएं

पूर्णिया। भाजपा बुद्धिजीवी मंच के तत्वावधान में स्थानीय मरंगा स्थित विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉन्फ्रेंस हॉल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के एक माह पूरा होने पर अटल काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। पार्टी की ओर से यह कवि सम्मेलन देश भर में हर विधानसभा क्षेत्र में यानि चार हजार स्थलों पर आयोजित की जा रही है। इसमें अटल जी की रिकॉर्ड की गई उनकी कविता का पाठ प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इसके अलावा शहर के साहित्यकारों, कवियों, प्रबुद्ध बुद्धिजीवी, लेखकों के द्वारा स्वरचित काव्यपाठ भी की गई। अटल काव्यांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार कला, संस्कृति, युवा, खेल मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक विजय खेमका, चेयरपर्सन वीवीआइटी रमेश चन्द्र मिश्रा, सचिव राजेश चन्द्र मिश्रा, निदेशक प्रो. अशेश्वर यादव, गिरीन्द्र नाथ झा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तदुपरांत वंदे मातरम तथा स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। मंच संचालन प्रो. शम्भू लाल शर्मा ने किया।

काव्यपाठ करने वालों में सुरेन्द्रनाथ मिश्र, कलाधर जी, उत्तिमा केशरी, निरुपमा रॉय, विजयनंदन प्रसाद, विजया रानी, यमुना प्रसाद बसाक, ज्योत्सना कुमारी, भाजपा प्रवक्ता अनंत भारती, मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश, सीके मिश्रा ने भी स्वरचित काव्यपाठ किया। मंजुला उपाध्यय ने विश्वास अटल, अभिमान अटल स्वरचित काव्य पाठ की। अटल दर्शन, अटल जी की जीवनी, अटल जी की कविता, अटल जी की भाषण, तथा नरेंद्र मोदी पर केंद्रित सिनेमा चलो जीते है का प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से की गई। इस अवसर पर रविशंकर मिश्रा, के के चौधरी, निहार चंद, प्रवक्ता अनंत भारती, मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश, विजय ¨सह, राजू ¨सह, अनिता कुमारी,  अर्चना साह, उषा दास, अरुण पुलक, मिलन मिश्रा, राजा गुप्ता, विश्वजीत बप्पा, शाहनवाज जी, सद्दाम रिजवी, अभ्यम लाल, अमित कुंवर, सुदर्शन मिश्रा, अभिषेक, शनि ¨सह, शानू प्रवीन, आनंद ¨सह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी